टीकमगढ़। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया के कुशल मार्गदर्शन में बुधवार रात्रि जामनी नदी के तेज बहाव में सेवारी पुल के समीप फंसे 8 व्यक्तियों को एसडीआरएफ एवं होमगार्ड टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के पश्चात सभी व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिये चिकित्सालय भेजा गया।
ज्ञातव्य है कि 24 जुलाई को थाना प्रभारी ओरछा द्वारा सूचना दी गई कि जामनी नदी के तेज बहाव मे सेवारी पुल के समीप कुछ व्यक्ति टापू पर फंस गये है। सूचना प्राप्त होने पर प्लाटून कमांडर पीयूष शर्मा के हमराह में एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की रेस्क्यू टीम घटना स्थल के लिए रवाना की गई परन्तु अंधेरा एवं जामनी नदी का वहाव अधिक तथा नदी में बीच-बीच में चट्टान होने के कारण निकलने में दिक्क्त हो रही थी परन्तु टीम ने साहस एवं मेहनत लगन से मोटर बोट, आस्का लाइट एवं अन्य आपदा उपकरणों की सहायता से 8 लोगों को जामनी नदी के तेज़ बहाव के टापू से सुरक्षित बाहर निकला।
रेस्क्यू टीम में टीम प्रभारी प्लाटून कमांडर पीयूष शर्मा एवं एसडीआरएफ SK9648 विनोद यादव SK 03 मनोज परिहार SK 9642 पंकज तिवारी SK 51 राजू भिलाला SK 9645 अभिषेक SK 1202 रवि विश्वकर्मा SK 548 राजन भिलाला होमगार्ड से SK 39 जितेन SK 46 सौरभ Sk 09 हनुमंत शामिल रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

