विदित हो कि नपा सीएमओ गीता मांझी के रवैए से अध्यक्ष सहित भाजपा व कांग्रेस के पार्षद नाराज हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका के 26 पार्षदों ने एक साथ सीएमओ के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। पत्र के माध्यम से पार्षदों ने 26 जुलाई को विशेष सम्मेलन बुलाए जाने की मांग की थी। अध्यक्ष और पार्षदों के विरोध के चलते सीएमओ अवकाश पर चली गई। विशेष सम्मेलन में सीएमओ की अनुपस्थिति पर अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सहित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध जताया। बैठक के दौरान सभी ने एक राय होकर उपयंत्री दीपक विश्वकर्मा को प्रभारी सीएमओ बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया।
इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही सबसे पहले भाजपा पार्षद अभिषेक खरे ने सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा। उनके निंदा प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद भाजपा और कांग्रेस के सभी पार्षदों ने सहमति जाहिर की। इस दौरान नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने सीएमओ के खिलाफ तैयार की गई फाइल प्रभारी सीएमओ दीपक विश्वकर्मा को सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रभारी सीएमओ इस पूरे मामले से वरिष्ठ अधिकारियों और शासन को अवगत कराएंगे। इसके अलावा सीएमओ ने तबादले के खिलाफ हाई कोर्ट से जो स्टे है उसे हटाए जाने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
किया विरोध प्रदर्शन व लगाया जाम विशेष सम्मेलन में सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव डालने के बाद भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने सीएमओ हटाओ टीकमगढ़ बचाओ के नारे लगाए। प्रदर्शन के चलते करीब 20 मिनट तक सड़क पर जाम लग रहा।
एसडीएम के समझाने पर हटा जाम जाम लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम संजय दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज पार्षदों से बात की। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने कहा कि सीएमओ को हटाया जाए। एसडीएम ने कहा कि विशेष सम्मेलन में पारित किए गए प्रस्ताव से नगर निगम आयुक्त को अवगत कराया जाएगा इसके बाद पार्षदों ने जाम हटाया।

