टीकमगढ़। दिनांक 27 जुलाई 2024 शनिवार के दिन जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में सरपंच संघ ने टीकमगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निज निवास पर पहुंचकर दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला का शाल, श्रीफल एवं फूलमालाओं से उनका स्वागत सम्मान किया और उनके प्रति आभार जताया। जिला सरपंच संघ ने कहा कहा कि आपके द्वारा विधानसभा सत्र में जो सरपंचों की समस्या का मुद्दा उठाया गया उसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। उल्लेखनीय है कि मनरेगा में जबसे नए आदेशों को लाया गया है तभी से मध्य प्रदेश भर के सरपंच इन आदेशों का विरोध कर रहे हैं इसी मुद्दे को दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने विधानसभा में उठाया और उन आदेशों को डिसमिस करने का मुद्दा सरपंचों की ओर से दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने दोहराया इसी को लेकर सरपंच संघ ने दादा यादें सिंह बुंदेला का स्वागत सम्मान के साथ आभार उनके निज निवास पर पहुंच कर जताया इस मौकै पर सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष एवं जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत जसवंत नगर के सरपंच दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला जनपद टीकमगढ़ की ही ग्राम पंचायत राधापुर के सरपंच प्रतिनिधि एवं उपसरपंच मानसिंह लोधी जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत नैनवरी सरपंच गोकुल लोधी सहित तमाम सरपंच एवं सरपंच संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

