टीकमगढ । नगरपालिका परिषद बिशेष बैठक वह भी सभी 26 पार्षदगणो की उपस्थिति सहित दिनांक 26.07.2024 समय दोपहर 03 बजे से आयोजित मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्धारा कथित अवमानना पर विशेष सम्मेलन मे अध्यक्ष द्धारा यह 296 पृष्ठीय पत्र प्रति को सभापटल पर रखा । जिससे र्सावभौमिक जनहितार्थ कार्यवाही हेतु शासन एवं नगरीय प्रशासन का ध्यान आकृर्षित करना चाहता हूँ कि निश्चित ही अनियमितओं पर चर्चा की जा रही है जब किसी संस्थान के मुख्य वह भी मुख्य नगर पालिका जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन प्रशासनिक अधिकारी के कार्य व्यवहार से समस्त जन जीवन के साथ परिषद मे पक्ष ओर विपक्ष के सभी पार्षदों द्बारा एक राय से अवमानना नोटिस देकर यह विशेष सम्मेलन आयोजन किया गया है अत्यंत ही खेद जनक स्थिति है प्रशासनिक अधिकारी द्वारा लगातार परिषद की अवमानना के साथ-साथ शासकीय राशि का दुरुपयोग कर अनुचित कार्य किये गये है एक ही दिन मे क्रमश: एक ही खाते में बैंक से लाखों का पेमेंट किया जाना साथ ही अनेकों अनिमितताओं के कार्य यहां तक की विधानसभा प्रश्नोत्तर मे भी गलत जानकारियां भेजी गई है विगत दो वर्षों के कार्यकाल मे नगर विकास अवरुद्ध हो गया है जिससे नगरवासियों मे भी भारी असंतोष है और साथ ही साथ राजस्व की हानि एवं कार्यालीन व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई है और जिस प्रकार से म.प्र.शासन के स्थानांतरण आदेशों पर बार बार हाईकोर्ट से स्टे ले आना यह सब निश्चित ही जनभावनाओं के विपरीत है। जहॉं समय रहते प्रशासनिक व्यवस्था मे सुधार वावत मेरे द्वारा लगातार शासन प्रशासन के पास पत्राचार से अवगत कराने का प्रयास भी किया गया है जो दस्तावेज सामने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुए या हमारे चोथे स्थंभ के सजग सभी प्रहरी सम्मानित पत्रकार जनो द्बारा समय समय पर उजागर किये गये है वह सभी लगभग 296 पृष्ठीय यह पत्राचार दस्तावेजों को आप सभी के समकक्ष रख रहा हूँ, मैं श्रीमति सुषमा-संजय नायक उपाध्याक्ष, अभिषेक खरे ,श्रीमति छीताबाई उर्फ सीताबाई,अरविन्द्र रजक,बृजकिशोर तिवारी ,श्रीमति मधु नायक,श्रीमति हरिबाई प्रजापति,श्रीमति पूनम रजनी जायसवाल, अहमद हबीब राईन ,श्री अंशुल जैन मोना, घनश्याम मुन्ना साहू, श्रीमति नफीसा बानो , जशवंत बाल्मीक ,श्रीमति चन्द्रप्रभा-संजू झां , देवीदयाल अहिरवार, श्रीमति उषा-सुरेन्द्र सोनी,अनीस अहमद,श्रीमति आरती-महेश साहू ,राजीव जैन वर्धमान ,अजय यादव
डॉ० अलमीनाज बानो ,श्रीमति शमा परवीन-जाहिद खां, श्रीमति लक्ष्मी प्रजापति,श्री रामकुमार यादव ,श्रीमति निकिता प्रजापति श्रीमति राखी-ध्रुव यादव, सभी पार्षदगणों का आभारी हूँ जिन्होने प्रशासनिक अधिकारी के विरुद्ध यह विशेष मीटिंग का आयोजन किया ओर अपने अपने विचारों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ सम्पूर्ण परिषद में रखते हुऐ एक राय से शासन से कार्यवाही की अपेक्षा है। टीकमगढ़ शहर की नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कार्य के प्रति उदासीन रवैये के कारण शहर का विकास रुक गया है। टीकमगढ़, मध्य प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। लेकिन हाल के वर्षों में शहर के विकास और बुनियादी ढांचे की स्थिति में महत्वपूर्ण गिरावट आई है, और इसके पीछे का एक बड़ा कारण प्रशासनिक सुस्त रवैया है। शहर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रभावित किया है। नगर पालिका के कार्यालय में जनता के काम के प्रति लापरवाही और देरी आम हो गई है। नगर पालिका की जिम्मेदारियों में सड़क निर्माण, स्वच्छता,जलापूर्ति, और सीवरेज प्रणाली की देखरेख शामिल होती है। इन सभी क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, लेकिन प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हो रही है। टीकमगढ़ के विकास के लिए यह आवश्यक है कि नगर पालिका के अधिकारी ओर जबाब देह सभी कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और जनता के प्रति जवाबदेह बनें। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता दिखानी होगी। टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि शहर के विकास के लिए एक सकारात्मक और सक्रिय प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। टीकमगढ़ शहर विकास के लिए यह विशेष सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कदम है जनता को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा और प्रशासन पर दबाव बनाना होगा ताकि विकास कार्य समय पर और सही तरीके से हो सके मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्धारा नगरपालिका परिषद मे हुई सभी अनिमितताओं पर विधिसम्मत कार्यवाही शासन द्बारा की जाये।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

