टीकमगढ़। पूर्व मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार जताया है उन्होंने यह आभार टीकमगढ़ जिले में 04 सीएम राईज स्कूल स्वीकृति प्रदान करने को लेकर जताया हैं जिस हेतु दादा यादवेंद्र सिंह ने बीते 2023 में पत्राचार किया था और उनके इसी पत्राचार पर इन चार स्कूलों की स्वीकृति सीएम राईज में हुई है जिसको लेकर दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार जताया है। जिन 04 स्कूलों को सीएम राईज में स्वीकृति मिली है उनमें शासकीय हाई स्कूल बड़ागांव, शासकीय कन्या हाई स्कूल टीकमगढ़, शासकीय हाई स्कूल कारी एवं शासकीय हाई स्कूल बडे़रा आदि शामिल है। प्रेस को यह तमाम जानकारी विधायक कार्यालय से आनंद यादव पीए द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई है।

