टीकमगढ़। मुस्लिम समाज के उन सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम लाकर जिले में मुस्लिम समुदाय का नाम रौशन किया है दिनांक 28 जुलाई 2024 को राइन पैलेस टीकमगढ़ में अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के होनहार बच्चे जो कक्षा 10वीं व 12वीं मैं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कामयाब हुए हैं उनका कामयाब शिक्षा फाउंडेशन द्वारा इस्तकबाल किया गया मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान साहब उर्फ पप्पू मलिक विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर अमजद अली हृदय रोग विशेषज्ञ भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक प्रकाश हरदासानी. आबकारी उप निरीक्षक तलहत फैजी. पुलिस पेंशनर संघ के संभागीय अध्यक्ष सुरेश कुमार दोंदेरिया. डॉक्टर शेख इसाक. नेत्र चिकित्सक डॉक्टर आशीष गुप्ता.पूर्व शिक्षक हाजी बाबू खान पलेरा. समाज सेवी मारूफ अहमद खान. पार्षद हबीब राइन. कार्यक्रम के संयोजक पूर्व टी आई खलील मोहम्मद खान मंच पर मौजूद थे सभी ने अल्पसंख्यक मुस्लिम छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया अगर आप ठीक तरीके से शिक्षा हासिल करते हैं तो कामयाबी आपके कदम चूमेगी छात्रों ने अतिथियों से जीवन सुरक्षा कानून संबंधी जानकारी एजुकेशन लोन व बैंक में पैसा बचत करने के तरीके स्वस्थ कैसे रहना है आगे की शिक्षा कैसी हो बहुत सी जानकारियां हासिल की.समारोह में शिक्षकों पत्रकारों का सम्मान किया गया पांचवी के छात्र जसीम खान आठवीं के छात्र अहम खान का अच्छा वर्क करने पर सम्मान किया मोहर्रम पर्व पर नोटों से भरा पर्स पत्रकार मोहसिन खान को मिलने पर कोतवाली टीकमगढ़ में पर्स जमा कर सोशल मीडिया की मदद से पर्स मालिक का पता कर उसके सुपुर्द किया मोहसिन खान को ईमानदारी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया शिक्षक करीम खान द्वारा सफल संचालन किया कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के जिन छात्रों ने 80 परसेंट से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्रा अबान खान अलीना मंसूरी शहीना खान इरम साहिबा अलीसा खान मुजाहिब बेग नाजरीन बानो स्वालिहा खान गुलाम मुईनुद्दीन रहनुमा बानो मोहसिन खान अब्दुल कादिर मोहम्मद उवेश शाह सीरीन खान शीरीन सलीम मंसूरी मोहम्मद हुसैन बिलकिस जमाल सिद्दीकी नगमा बानो अनीस खान और मदीहा खानम राहिल खान मोजूद छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया सबसे ज्यादा अंक अषहर रंगरेज निवासी खरगापुर 93.4 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया अच्छा वर्क करने पर अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारी कर्मचारी जिन्हें 26 जनवरी 2024 में प्रशासनिक रूप से सम्मानित किया गया था समाज का नाम रोशन करने पर उनका सम्मान किया गया बिशेष रूप से छात्र रोजी खान जिसने कराटे 30 K G बेट में इंडिया का प्रतिनिधित्व कर इसी वर्ष काठमांडू नेपाल में गोल्ड मेडल हासिल किया जिसका उपस्थित सभी लोगों ने जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद खलील खांन ने बताया शिक्षा क्षेत्र में समाज को जागरूक होना पड़ेगा तभी हम अपना अपने शहर प्रदेश और देश का विकास कर सकते हैं कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के पदाधिकारी मौलवी वाहिद अली. शेख बशीर खान बस ओनर. मारूफ अहमद खान. डॉक्टर मुबीन खान बम्हौरी कला. हाजी सईद खान पुटीन मास्टर. अंसार खान राइन. हाजी अय्यूब मिस्त्री. शरीफ खान माते. इंजीनियर सुहेब खान.शादाब खान चिश्ती सर.शिक्षक सलमान खान, अयाज़ खान का. जिब्राइल खान. चांद मोहम्मद बल्देवगढ़. इम्तियाज़ मोहम्मद. दिलशाद खान पलेरा. बकरुद्दीन खान. हाजी इम्तियाज़ खान सहित सभी सदस्यों. नगर के समाज सेवियों का विशेष सहयोग रहा | स्टेज पर मौजूद अतिथियों छात्र-छात्राओं उनके माता-पिता और शिक्षकों पत्रकार साथीयों समाज के उपस्थित लोगों का मौलवी वाहिद अली ने शुक्रिया अदा किया नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान उर्फ पप्पू मलिक ने घोषणा की जो छात्र अगामी सत्र में टॉपर होगा उसको कामयाब शिक्षा फाऊंडेशन जो निर्णय लेगी इनाम दिया जाएगा |