टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले के सभी थाना,चौकी प्रभारियों को अपहृत,गुम बालक, बालिकाओं दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक अरविंद सिंह दाँगी के नेतृत्व में अपृहृत बालिका को दस्तयाब किया गया। थाना जतारा क्षेत्र अन्तर्गत फ़रियादी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि इसकी नाबालिग लड़की को घर से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जतारा में में अपराध क्रमांक 237/24 धारा 137(3) बीएनएस के तहत कायम कर बालिका की तलाश की गई जिसे मुखबिर की सूचना पर दतिया से आरोपी के पास से दस्तयाब किया गया। अपहृता ने बताया की उसे शेख मोईन निवासी जतारा बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल से झाँसी ले गया था ।इस दौरान आरोपी ने उसके साथ ग़लत काम किया है ,पुलिस द्वारा लड़की के द्वारा दी गई जानकारी के आधार प्रकरण में धारा 64 ,96 ,351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट का इज़ाफ़ा कर आरोपीको अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जप्त की गई है पुलिस प्रशासन ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि इस कार्यवाही में निरी. अरविंद सिंह दाँगी ,उप निरी के एस ठाकुर ,उप नि रिंकी कोरी आर संजीत ,जितेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

