रोरईया हनुमान मंदिर पर आज मंगलवार 30 जुलाई 2024 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढी मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और संकट मोचन हनुमान जी महाराज का साजो श्रृंगार मंगला आरती सहित प्रसादी वितरण एवं अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है मंदिर के पुजारी अवध महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अषाढी़ मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां भक्त आ रहे हैं और दर्शन पूजन का लाभ ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रोरईया मंदिर पर अषाढी़ मेले का आयोजन परंपरागत तरीके से किया जा रहा है जो प्रतिवर्ष होता है जहां इस वर्ष भी मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें भक्त पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन का धर्म लाभ लेकर मेले का भी आनंद उठा रहे हैं।

