टीकमगढ़ । श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से नगर टीकमगढ़ से लगे महाराजपुर गांव की सीमा में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर हरे राम संकीर्तन की संगीतमय राम धुन का आयोजन मंगलवार,बुधवार आदि को पिछले कई सालों से होता रहा है इसी श्रृंखला में 294 वां कार्यक्रम मंगलवार 30 जुलाई 2024 को आयोजित हुआ जहां श्री बांके बिहारी हरे राम संकीर्तन मंडल द्वारा संगीतमय धुन सहित भव्य कन्या भंडारे का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मंडल के सक्रिय सदस्यों द्वारा नगर के समाजसेवियों, पत्रकारों और मंडल में सक्रिय रूप से कार्य करने वालों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ जगदीश पुरोहित, बांके बिहारी जगदीश सोनी सहित पुष्पेंद्र यादव दाऊ, पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया, हरीश जोशी, भूपेंद्र अग्रवाल दाऊ आदि सहित मंडल के तमाम सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि श्री बांके बिहारी हरेराम संकीर्तन मंडल द्वारा हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में वर्षों से हरेराम संकीर्तन की संगीतमय धुन सहित कन्या भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जो लगातार जारी है इसी क्रम में यह कार्यक्रम 294वां आयोजित हुआ और इसी कार्यक्रम में सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी किया गया।

