टीकमगढ़ । दिनांक 25.07.2024 से 27.07.2024 तक आयोजित 53वी केन्द्रीय विद्यालय संगठन सम्भागीय खेलकूद समागम 2024 ,भोपाल संभाग मे पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय टीकमगढ़ द्वारा वालीबॉल,हैन्ड्बॉल,बास्केटबाल,खो-खो,कबबड्डी,बास्केटबाल,एथेलेटिक्स समेत 13 विधाओ मे 87 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया| श्री संतोष सोनी प्राचार्य तथा श्री मनोज सोनी खेल शिक्षक के निर्देशन मे उक्त प्रतियोगिता मे कुल 49 खिलाड़ियों ने परुस्कार अर्जित किया जिसमे वालीबॉल u 17 बालक वर्ग ने प्रथम स्थान ,वालीबॉल u -14 बालक वर्ग ने द्वितीय स्थान ,वालीबॉल u-17 बालिका वर्ग ने तृतीय स्थान, अर्जित किया| वॉलीबाल के अतिरिक्त बास्केटबाल u-14 बालिका वर्ग ने द्वितीय स्थान, बास्केटबॉल u-14 बालक वर्ग में तृतीय स्थान,हैन्ड्बॉल u 17 बालक वर्ग ने तृतीय स्थान तथा एथेलेटिक्स लंबी कूद बालक वर्ग मे शिवम अहिरवार ने प्रथम स्थान रहा| खो-खो बालक तथा बालिका वर्ग का प्रदर्शन सराहनीय रहा तथा दोनों दल चतुर्थ स्थान पर रहे | उक्त प्रतिभागिता के आधार पर वालीबाल से 5 खिलाड़ियों उत्सव द्विवेदी,आयुष कुशवाहा,सुधांशु द्विवेदी, आयुषी सुमन,नेंसी अहिरवार तथा हैन्ड्बॉल से 3 खिलाड़ियों पारस यादव,आराध्य सिंह सुमन तथा प्रियांश विश्वकर्मा का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता हेतु हुआ है|

