नर्मदापुरम/कन्हैया लाल वर्मा/नर्मदापुरम
जिले भर में किसान मूंग बेचने को लेकर परेशान हो रहे हैं और धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने स्लाट बुकिंग और बेचने की तिथि बढ़ाने को लेकर सरकार से आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने 5 अगस्त तक इसे बढ़ाया गया। 1 तारीख स्लॉट बुकिंग की लिए ई उपार्जन पोर्टल खोला गया , लेकिन कुछ देर चलने के बाद स्लॉट बुकिंग में दिक्कत आने लगी। सर्वर डाउन के कारण किसान स्लाट बुक नहीं कर पाए और वह बार-बार बंद हुआ है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि किसी कारण से स्लाट बुकिंग नहीं हो पा रही होगी। स्लॉट बुकिंग से वंचित 18586 किसानों में से सिर्फ 9555 किसानों की ही स्टॉल बुकिंग हो पाई है। गुरुवार सुबह 8:45 पर खुला पोर्टल करीब 9:50 पर बंद हो गया। किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों की संबंधित अधिकारियों से चर्चा के बाद दोपहर 2:30 पर फिर पोर्टल खोला गया जिसमें सभी वेयरहाउसों की उपार्जन क्षमता पूर्ण होने के कारण आधे से ज्यादा किसान का स्लॉट बुक नहीं हो पाया है। सर्वर की समस्या के कारण किसान सारे दिन परेशान होते रहे। वहीं मूंग के बिल भी नहीं बन पा रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा उठाई 3 मांगों में से सिर्फ एक मांग स्लाट बुकिंग का ऑप्शन खोला गया । उसमें भी सर्वर को व्यस्त कर दिया गया। शहर से सहित आसपास डोलरिया, सिवनी मालवा सहित अन्य जगह के किसान परेशान हुए। नर्मदापुरम के किसान माखन लाल मीणा, इंदल सिंह मीणा,वरन्दुआ अखलेश मीना, खेड़ला,नर्मदा प्रसाद वर्मा बड़ोदिया कला एव क्षेत्र के समस्त किसानों ने आज स्लॉट बुकिंग के लिए भटकते रहे शाम को उनकी स्लाट बुकिंग हुई,
शाम7बजे स्लाट बुकिंग का पोर्टल किया गया बंद कुछ किसानशेष रहे


