टीकमगढ़ । जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सरपंच द्वारा ग्राम विकास और ग्राम स्वच्छता और सार्वजनिक हितों में जो काम कराए जाते हैं कुछ-एक कार्यों में वहां के कुछ -एक ग्रामीण वाधा बनते हैं जिनकी शिकायत भी ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से की जाती है लेकिन उन पर गौर नहीं किया जाता जिसके चलते ग्राम विकास के कार्य स्वच्छता कार्य तमाम कार्य प्रभावित होते हैं ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत केशवगढ़ भाटाक् क्षेत्र का है जहां कुछ -एक ग्रामीणों द्वारा वर्षों से कूड़े कचरे के ढेर घूरे लगाए जाते हैं जिनसे खदानें भी बन चुकी हैं बारिश के मौसम में इन खदानों में जल स्तर बढ़ जाता है जिसमें बच्चों के डूबने की भी आशंका बनी रहती है जिसकी शिकायत केशवगढ़ ग्राम पंचायत द्वारा मोहनगढ़ तहसीलदार को विगत महीनों पहले दी गई थी लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई आज भी यह कूड़े कचरे के ढेर घूरे की खदानें लगी हुई है जिन्हें हटाने के लिए कुछ-एक ग्रामीणों ने केशवगढ़ ग्राम पंचायत में जनसुनवाई के दौरान भी आवेदन दिया है जिसका प्रतिवेदन बनाकर सरपंच ने तहसीलदार मोहनगढ़ को प्रेषित कर दिया लेकिन वह अमल में नहीं लाया जा रहा है ग्राम पंचायत केशवगढ़ सरपंच सहित ग्रामीणों ने मोहनगढ़ तहसीलदार सहित जिला प्रशासन से इन घूरों को हटाने की मांग की है और इस और अतिशीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है। केशवगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि केशवगढ़ भाटा में जो घूरे डाले जा रहे हैं उनको हटाने का पावर पंचायत को नहीं है, राजस्व को है जिसके चलते यह कार्यवाही तहसील कार्यालय से की जानी है लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है सरपंच सहित ग्रामीणों ने इस पर तुरंत कार्यवाही की मांग की है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ की सरपंच श्रीमती शशि जैन सदैव निस्वार्थ भाव से पंचायत के वासियो की मांग अनुसार एवं शासन प्रशासन के नियम अनुसार कार्य करती हैं और ग्राम विकास के कार्यों में सदैव आगे रहती हैं जहां प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग आवश्यक है

