टीकमगढ़। संचालनालय सैनिक कल्याण म.प्र. भोपाल से संचालक बिग्रेडियर अरूण नायर, सेना मेडल से.नि. ने गुरूवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। संचालक बिग्रेडियर अरूण नायर ने जिले के प्रवास के दौरान जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं विधवाओं से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने राज्य एवं केन्द्र सरकार से संचालित आर्थिक, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल राजेश कुमार सिंह से.नि. तथा कल्याण संयोजक व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

