टीकमगढ़ । शहर के ताल दरवाजा स्थित शुक्रवार को स्थानीय श्री भैरव मंदिर मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया उल्लेखनीय है कि आषाढी मेले की श्रृंखला में 2 अगस्त शुक्रवार को नगर की श्री भैरव मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष परंपरागत मेले का आयोजन किया गया जहां नगर वासी क्षेत्रवासी आसपास के धर्म प्रेमीजन भक्तजनों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान भैरव जी के दर्शन कर पूजन कर आशीर्वाद लिया एवं मेले का आनंद आनंद उठाया मेले में प्रसाद एवं अन्य सामानों व खेल खिलौने की दुकान लगाई गई जहां बच्चों एवं बड़ों ने खरीदारी की। इस अवसर पर भगवान श्री भैरव जी का अभिषेक पूजन कर विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को फूलों व लाइट झालरों द्वारा सजाया गया। इस मौके पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से धर्म प्रेमी जनों ने पहुंच कर भगवान भैरव जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।