टीकमगढ़। नगरबाग मंदिर प्रांगण में रविवार 04 अगस्त 2024 को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस बात पर विचार विमर्ष किया गया कि कैसे हम सभी शिक्षक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर अपने जिले को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जा सकते है। इसके साथ ही इस बात पर भी मंथन किया गया है हम अपनी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगो का निराकरण कैसे करवा सकते है। प्रदेश के सभी जिलों और उनके ब्लाकों में बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश का अध्यापक शिक्षक संवर्ग पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों के निराकरण के लिए एक बार फिर से आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में एकजुट होने लगा है। उसी तारतम्य में 11 अगस्त को शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन सह भोज का आयोजन जिले में किया जा रहा है जिसमें करीब एक हजार शिक्षक शामिल रहेंगे एवं आगामी समय में यदि सरकार पुरानी पेंषन सहित अन्य मांगों का निराकरण समय रहते नहीं करती है तो शिक्षक मजबूर होकर आंदोलन की राह चलेंगे। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रविकांत खरे, प्रांतीय मीडिया प्रभारी जगदीष रजक, जिलाध्यक्ष कप्तान सिहं बुंदेला, जिला संयोजक शिवम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनय खरे, उपाध्यक्ष देवेन्द्र राय, जिला सचिव आदित्य शुक्ला, जिला महामंत्री आशीष पांडे, सह संगठनमंत्री दिनेश चतुर्वेदी, सह संगठन मंत्री दीपक खरे, सह संगठनमंत्री मनीष अहिरवार, उपाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला मंत्री कामेष समेले, जिला सहसचिव पुष्पेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा, आषाराम कुषवाहा, जगदेव सिंह, विनोद अहिरवार, गनेष प्रसाद गौंड, प्रकाष सिंह लोधी, हरिकिषन कुषवाहा, श्रीमती पुष्पा भारती महिला अध्यक्ष, रेखा सूत्रकार उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित कई षिक्षक मौजूद रहे। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ कीं जो मांगे हैं उनमें- पुरानी पेंशन,अनुकंपा नियमों में शिथलीकरण प्रथम नियुक्ति दिनांक से शिक्षा विभाग में वरिष्ठता ग्रेच्युटी का भुगतान,अर्जित अवकाश का नगदीकरण चिकित्सा देयकों के भुगतान में सरलीकरण एवं शिथलीकरण। प्रेस को यह तमाम जानकारी संघ के जिला संयोजक शिवम शर्मा ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।