टीकमगढ़ । 05 अगस्त 2024 श्रावण सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में भक्तों की अपार भीड़ उमडी़ जहां तड़के सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के मंदिर में बम बम भोले एवं हर हर महादेव के जय कारों से मंदिर प्रांगण गुंज उठा जहां तड़के सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता शुरू हो गया जहां भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया और पूजा अर्चना कर श्रावण सोमवार के इस पावन पुनीत दिन के महत्व का धर्म लाभ अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में सावन सोमवार को अपार भक्तों की भीड़ उमड़ी जहां भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ लिया इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की चौकस व्यवस्थाएं भी रहीं जहां भक्तों ने सहजता से पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शनों का धर्म लाभ लिया।

