टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में न्यायालयीन विश्राम कक्ष मे विशेष न्यायाधीश, विद्युत अधिनियम एवं विद्युत विभाग के अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा विशेष न्यायाधीश, विद्युत अधिनियम एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण के साथ विद्युत विभाग के लीटिगेशन एवं प्रीलिटीगेशन के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक एवं अन्य विषय पर चर्चा की गई। उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारीगण ने अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण करने हेतु आवष्यक सहयोग करने हेतु आष्वासन दिया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम श्री प्रणयदीप ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वरूण पुनासे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, एस.ई. एमपीबी श्री एस.के. त्रिपाठी, ई.ई. श्री नवीन कुमार, ए.ई. शहर श्री शुभम त्यागी, ए.ई. ग्रामीण क्षेत्र श्री आर.एस. कटारे सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

