टीकमगढ़ । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला इकाई ने जिलाअध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला के नेतृत्व में हैलीपैड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का स्वागत कर उनको शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। साथ ही अध्यापक शिक्षकों की पुरानी पेंशन, अनुकंपा नियमों में शिथलीकरण, प्रथम नियुक्ति दिनांक से शिक्षा विभाग में वरिष्ठता, ग्रेच्युटी का भुगतान, अर्जित अवकाश का नगदीकरण, चिकित्सा देयकों के भुगतान में सरलीकरण एवं शिथलीकरण, गुरूजियों की वरिष्ठता जैसी लंबित मांगो का निराकरण करने निवेदन किया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन का आयोजन प्रांताध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता में 11 अगस्त रविवार के दिन सिविल लाइन रोड स्थित गार्डन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डा वीरेन्द्र कुमार खटीक एवं विशिष्ट अतिथि जतारा विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना शामिल होंगे। कार्यक्रम में शिक्षा गुणवत्ता एवं अध्यापक शिक्षकों की लंबित पुरानी पेंषन सहित अन्य मांगों के निराकरण हेतु संघ अपनी रणनीति भी स्पष्ट करेगा। आयोजन उपरांत स्नेह भोज की व्यवस्था भी की गई है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविकांत खरे, प्रांतीय मीडिया प्रभारी जगदीश रजक, सह संगठनमंत्री मिथलेष चतुर्वेदी, संभागीय उपाध्यक्ष नीलम यादव, जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पुष्पा भारती, जिला संयोजक शिवम शर्मा, महामंत्री आषीश पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनय खरे, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह तोमर सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रेस को यह तमाम जानकारी शिक्षक संघ के जिला संयोजक शिवम शर्मा ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

