टीकमगढ़। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत सीएमएचओ डॉ शोभाराम रोशन एवं सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत माह की प्रत्येक 09 एवं 25 तारीख को ए.एन.सी. चेकअप किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि जैन एवं डॉ आस्था द्वारा 110 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 80 से 90 महिलाओ को जांच के साथ साथ पौष्टिक आहार में आयरन युक्त चना पैकेट गुड़ एवं फल में केले का वितरण किया गया। साथ ही नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने के लिए सहायक प्रबन्धक डॉ अंकुर साहू द्वारा समझाइश दी गयी। इस अवसर पर लेखा प्रबंधक एनएचएम श्री विपिन पटैरिया एवं नर्सिंग ऑफीसर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

