टीकमगढ़। सर्व समाज फाऊंडेशन इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक अली शाह ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिजीत श्रीवास्तव का फूल माला पहनकर सम्मान किया डॉक्टर श्री श्रीवास्तव मानसिक रोग न्यूरो सर्जन नशा मुक्ति डिप्रेशन आदि से संबंधित के विशेषज्ञ हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक अली शाह ने कहा है कि टीकमगढ़ जिले में महीने के चौथे इतवार को डॉक्टर श्रीवास्तव का आना होता है हमारे जिले टीकमगढ़ व आसपास की तहसीलों के मरीजों को जो ग्वालियर जाना पड़ता था वह अब टीकमगढ़ में इलाज करवा लेते हैं जिससे उनका समय एवं पैसा बचता है रज्जाक अली शाह ने कहा है कि सर्व समाज फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर अभिजीत श्रीवास्तव का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं इस मौके पर कमरुद्दीन सहित नीतेश शर्मा। व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

