टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया है कि सीएम हेल्पलाईन षिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाये। इसी तारतम्प्य में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री शिवी उपाध्याय द्वारा नगरी निकाय में प्राप्त सीएम हेल्पलाईन की षिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है। सीएमओ सुश्री उपाध्याय के नेतृत्व में नगरीय निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इंदिरा काॅलोनी में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत का निराकरण करते हुए नालियों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने जाने की कार्रवाई गई।

