टीकमगढ़। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने शहर के गोंगाबेर हनुमान मंदिर प्रांगण में 11 अगस्त 2024 रविवार के दिन एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, जिलाअध्यक्ष भाजपा अमित नुना, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी व सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा की मुख्य उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा देश में व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यालयों , पार्को , पहाड़ियों व मंदिरों पर पौधारोपण किया जा रहा है,इसी तारतम्य में आज शहर के गोंगाबेर हनुमान मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता ने एक पेड़ लगाया तथा पेड़ों की संरक्षण करने का संकल्प लिया, जिसमें प्रमुखता से मातृ शक्ति ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रकृति हमें जीवन देती है , प्रकृति से जुड़ना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, युवाओं को आगे आकर पेड़ लगाने चाहिए और सकारात्मक संदेश समाज को देना चाहिए। उन्होंने बाद में सांसद निवास पर पहुंचकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर पर तिरंगा झंडा सम्मान सहित शान से लहराया। पौधारोपण कार्यक्रम में श्रीमती कमला चतुर्वेदी वरिष्ठ भाजपाईयों साहित्य भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। प्रेसकको यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

