टीकमगढ़। नगर के स्थानीय सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक निजी गार्डन में रविवार 11 अगस्त 2024 को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ यह कार्यक्रम आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल की मौजूदगी में किया गया जहां मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और उन्होंने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ को संबोधित किया इस मौके पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला एवं संगठन के जिला संयोजक शिवम शर्मा सहित संघ के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गंण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में जिले भर से आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता शिक्षक गण शामिल रहे। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के आयोजित कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी मौजूद थे। आयोजन को संबोधित करते हुए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षा के स्तर को बेहतरीन बनाएं और संगठन की जो भी मांगे हैं उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उनका निराकरण कराया जाएगा श्री पटेल ने कहा कि संगठन ही शक्ति है जहां सभी लोग एक जुटता के साथ सरकार के पास अपनी मांगे रखेंगे और उनका निराकरण कराऐंगे। उल्लेखनीय है कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ जहां इस कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल ने संगठन को ऊर्जा प्रदान की एवं संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो शिक्षकों को संबोधित किया।