टीकमगढ़। नगर पालिका के चल रहे इस पंचवर्षीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर नपाध्यक्ष को उनके शुभचिंतकों ने बधाईयां प्रेषित की है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने मीडिया से चर्चा करते हुए शहर की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से शहर वासियों का अभी तक सहयोग रहा है ऐसा ही सहयोग हम आगे भी चाहते है। शहर की जनता ने जो मत दिया है उसका सदुपयोग हो रहा है। शहर की जनता को नगर पालिका से संबंधित कार्य के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा,मैं बराबर संघर्ष कर रहा हूं शासन प्रशासन का भरपूर मिल रहा है। जो पहले किसी कारण नहीं मिल पा रहा था। विगत 02 वर्षोँ में नगर में जो विकास होने थे वह नहीं हो पाए हैं लेकिन आने वाले समय में नगर टीकमगढ़ एक विकसित शहर के रूप में आपके सामने होगा । इसी अवसर पर उन्होंने शहर की तमाम जनता का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया।