टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहुल कटरे के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा दिनांक 12.08.2024 को नगर में संचालित एक निजी शिक्षण संस्थान के हिंदी माध्यम में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। विद्यार्थियों को नवीन अपराधिक अधिनियम 2023, सायबर-सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा,गुड सेमेरिटन नेक व्यक्ति योजना के विषय में अवगत कराया गया एवं जागरुकता पैम्फलेट्स भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

