टीकमगढ़। शासन के निर्देषानुसार जिले में 9 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसीक्रम में 13 अगस्त 2024 को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे से नजरबाग प्रांगण के प्रारंभ होगी। कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने सभी नगरवासियों से अपील की कि सभी जनप्रतिनिधि, नागरिक, छात्र-छात्रायें, प्रषासनिक अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि 13 अगस्त को आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हों। साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 9 से 15 अगस्त के बीच पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों,संस्थानों,प्रतिष्ठानों ,विद्यालयों,महाविद्यालयों, डाकघरों तथा हर घर में तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनायें।

