स्वर्णकार समाज ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया
आमला.युवा प्रतिभाएं समाज के भविष्य की निर्माता होती है,जिनमे समाज अपने आने वाले स्वर्णिम कल की झलक देखता है। स्वर्णकार समाज आमला प्रतिवर्ष ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें सराहने का प्रयास करता है, स्वर्णकार समाज आमला के तत्वावधान में स्वर्णकार समाज उत्थान समिति द्वारा वर्ष 2023-24 का प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह दिनांक 11/08/24 को आयोजित किया गया, सम्मान समारोह में स्वर्णकार समाज आमला व बोड़खी के उन सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने कड़े परिश्रम व इच्छाशक्ति के बूते बोर्ड परीक्षाओं में 75% व इससे अधिक अंक प्राप्त किये एवं समाज को गौरवांवित होने का अवसर प्रदान किया। प्रतिभाओं को और अधिक विकसित व पल्लवित करने का दायित्व समाज का भी है,और इस तरह की सराहना निश्चित ही युवाओं को और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित के सोनी प्ले स्कूल में किया गया,जिसमे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक, स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ संरक्षकगण,सामाजिक बन्धु, मातृशक्तियां व समाज के नन्हे बच्चो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवं आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बने।
मेधावी छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम के अंत मे स्वर्णकार समाज आमला के अध्यक्ष लोकेश सोनी जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
