टीकमगढ़। आषाढी मेलों की श्रृंखला में आज 13 अगस्त 2024 मंगलवार के दिन टीकमगढ़ -ललितपुर मार्ग पर टैगोर हॉल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप स्थित जरिया के हनुमान मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा प्रतिवर्ष की भर्ती इस वर्ष भी यह मेला आयोजित होगा जहां नगरवासी ,आसपास के क्षेत्रवासी, धर्म प्रेमी भक्तजन पहुंच कर संकट मोचन हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन करेंगे और इस अषाढी़ मेले का धर्म- लाभ अर्जित करेंगे। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जरिया के हनुमान मंदिर में मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां वीर बजरंगबली की पूजा अर्चना कर भक्ता ,श्रद्धालु पुण्य- लाभ अर्जित करेंगे। उल्लेखनीय है कि जरिया के हनुमान मंदिर में मेले का आयोजन होगा जिसके चलते हनुमान जी महाराज का साजो- श्रृंगार महाप्रसाद आरती सहित मेला लगेगा जहां श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन का लाभ लेंगे और मेले का भी आनंद उठाएंगे।

