टीकमगढ़। जिला मुख्यालय में 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर अवधेष शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2024 को प्रातह 09 बजे से प्रारंभ होगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। तत्पश्चात मार्च-पास्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरूस्कार वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

