टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने आज भारत सरकार के निर्देशानुसार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर म प्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित आजीविका भवन परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कलेक्टर अवधेश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता के समय भारत विभाजन की की विभीषिका को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदशित किया गया है। इसमें विभाजन की स्मृतियों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जिसके माध्यम से विभाजन के समय के हुए लोगों के बलिदान के बारे में वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराया जा रहा है। उक्त प्रदर्शनी समाज में सद्भावना एकता अखंडता और मानव सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि यहां उपस्थित सभी जन प्रदर्शनी का अवलोकन करें और भारत विभाजन की स्मृतियों को समझें। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने घरों प्रतिष्ठानों अशासकीय तथा शासकीय भवनों में तिरंगा फहरायें और पोर्टल पर सेल्फी भी अपलोड करें। तत्पश्चात कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका पर बनाई गई लघु फिल्मों को दिखाया गया। इसके साथ ही श्री शर्मा ने अतिथियों एवं छात्राओं के साथ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण आरके पस्तोर जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्री कमलेश जैन एलडीएम केएन आर्य एफएलसी पीके बाजपेयी लीडबैंक डॉयरेक्टर आरएफईटी विवेक रघुवंशी सहित संबंधित अधिकारी तथा छात्रायें एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

