कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद मुख्य अतिथि ने शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके पश्चात परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, अमित नुना, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एएसपी सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शासकीय सेवक, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
मार्च पास्ट के पश्चात मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के साथ परेड कमांडरों एसआई बंशपाल भदौरिया, एसआई श्री संदीप चौधरी, पीसी अमित दुबे, एसयूओ अजय रैकवार, सार्जेन्ट गजेन्द्र कुम्हार, सार्जेन्ट मधु रैकवार, दल नायक कु. आस्था गिरि गोस्वामी, शिवांश प्रजापति, मनीष अहिरवार, अजय रावत, प्रवीण पुरोहित तथा जयन्ती लोधी से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात कलेक्टर श्री शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित जिले के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों का शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एमके उपाध्याय तथा श्री वीरेन्द्र चंसोरिया ने किया।

