दो माह से चल रहा था जुआ पुलिस ने जुआ खेलते 15 लोगों को पकड़ा, नगदी जब्त 20 हाजर की हुई जप्तीदो माह से चल रहा था जुआ पुलिस ने जुआ खेलते 15 लोगों को पकड़ा, नगदी जब्त 20 हाजर की हुई जप्ती
आमला. बोरदेही क्षेत्र थाना अंतर्गत बीते दो माह से जुआ क्लब चलने की खबर सामने आ रही थी पुलिस को कई बार इसकी सूचना भी मिल रही थी लेकिन जब भी पुलिस मौके पर पहुचती तो उसके पहले ही जुआरी वहां से रफू चक्कर हो जाते लेकिन जुआरियों को पुलिस के आने की सूचना कैसे मिल जाती है यह बात तो हजम नही हो रही है। लेकिन जो भी हो आखिरकार पुलिस ने जुआ क्लब पर छापा मार ही दिया और जुआ खेलते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े अभी भी हो रहे है क्योंकि जिले का सबसे बड़ा जुआ क्लब घाटावाड़ी में चलने की खबर आ रही है वही ग्राम हरन्या,टांडी,कोंडर,भूयारी, में भी जुआ क्लब खुलेआम चलने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी की मिलीभगत से बोरदेही क्षेत्र के ग्रामो में जुआ क्लब चलने की सम्भवना व्यक्त की जा रही है।
पुलिस ने जुआ खेलते 15 जुआरियों को किया गिरफ्तार 20 हजार की बनाई जप्ती
बोरदेही पुलिस ने जुआरियो पर कार्रवाही करते हुए 15 लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से नगद राशि सहित ताश के पत्ते बरामद किये है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इटावा पंट्रोल पंप के पीछे गन्नाबाडी के बीच में खेत में बने झोपडी में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी राजन उइके ने टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी। घने गन्ना बाडी के बीच में अंधेरे में बीच खेत मे बनी झोपडी में लाईट की रोशनी में ताश के पत्तो पर जुआ खेलते हुए बलीराम पिता झाडू यदुवंशी उम्र 33 साल निवासी घाटावाड़ी, सुरेश पिता देवीराम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी हरन्या 3. पप्पू पिता राजाराम यदुवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घाटावाड़ी, ललित पिता किशोरी यदुवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घाटावाड़ी, सुरेन्द्र पिता चैतराम यदुवंशी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम घाटावाड़ी, मनोज पिता श्यामलाल पवार उम्र 40 वर्ष निवासी इटावा, जाकिर पिता वकील खान उम्र 46 वर्ष निवासी रिलायंस टावर के सामने बोरदेही, मंगल पिता मनसुख धुर्वे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम टेकापार थाना नवेगांव जिला छिन्दवाड़ा, उमेश पिता शालुराम आरसे उम्र 36 वर्ष निवासी कुम्हारी मोहल्ला बोरदेही, हेमराज पिता घनश्याम यदुवंशी उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम हरन्या, गोपाल पिता रामकृष्ण पवार उम्र 45 साल निवासी ग्राम इटावा, कमलेश पिता बूंदीचंद यदुवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चोपना, अर्जुन पिता लाला यदुवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घाटावाड़ी खुर्द, अभिषेक पिता नाथुराम यदुवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम घाटावाड़ी, बबलू पिता रमेश यदुवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घाटावाडी को पकडा गया एवं अंधेरे का लाभ उठाते हुए नितिन पंडोले निवासी इटावाढाना व जीतू पवार पिता लाला पवार निवासी इटावा के भाग गये। पुलिस ने मौके से कुल राशि 20950 रुपये एवं फड़ से तास के 52 पत्ते जप्त किये गये। उक्त कार्यवाही में थाना बोरदेही की टीम में सउनि कमलसिंह मेहर सउनि विवेक मेहरा प्र.आर. 338 सुनील पन्द्राम, आर. 455 रामकिशन नागोतिया, सैनिक 76 तारेन्द्र रघुवंशी का योगदान रहा।
