टीकमगढ़ । जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में अगृणीय कार्य करने वाले मातृशक्ति संगठन को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने सम्मानित किया मातृशक्ति संगठन जिले में समाज सेवा दीन दुखियों की मदद का कार्य लगातार करता आ रहा है और मातृशक्ति संगठन के कार्योंकी लोग सराहना भी करते हैं समाज के क्षेत्र में काम करने वाले इस संगठन को कलेक्टर एसपी ने सम्मानित किया है और सदैव इसी तरह के कार्य करने की बात भी कही है मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा चौहान ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को सम्मानित किया गया है जिसके लिए हम जिला प्रशासन सहित आम नागरिकों और सभी का आभार व्यक्त करते हैं साथ ही श्रीमती चौहान ने यह भी बताया कि संगठन की सक्रिय सदस्य सीमा पटेल को भी उनकी सेवाओं के लिए आदर्श मानव प्रेरणा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

