टीकमगढ़। जिले भर सहित प्रदेश में आजकल दहेज हत्या या उत्पीड़न के मामले आए दिन सामने आ रहे है इसी के चलते जिले में भी रोज नए नए मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में गत 14 अगस्त के रोज थाना लिधौरा में घटित एक मामले की सूचना अनुसार ग्राम सुनरई में एक विवाहिता महिला की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। जिसके चलते घटना की सूचना पर तत्काल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक रजनी पत्नी फूलचन्द्र पाल जो की 24 वर्ष की थी उसका शव घर की अटारी पर फांसी पर संदिग्ध अवस्था में टीम को पड़ा मिला । जस पर पुलिस ने मामले में कार्यवाही करे हुए मर्ग सदर कायम कर प्रकरण को जांच में लिया ।
पुलिस द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं थाना पर मर्ग सदर कायम कर जांच मे लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश उपरोक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । मामला नव विवाहिता के मर्ग से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ रोहित काशवानी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर उक्त घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस जांच मे प्रथम दृष्टया पाया गया की मृतिका की मृत्यु स्वाभाविक न होकर आपराधिक कृत्यों के परिणामस्वरुप दहेज की मांग को लेकर मृतिका के पति फूलचंद्र पाल, मृतिका की सास , ससुर रमेश पाल के द्वारा अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना लिधौरा मे अप0क्र0 192/24 धारा 103(1), 80, 85, 3(5) बी.एन.एस. 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।
उक्त आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिस देकर आरपियो को गिरफ्तार किया गया। जिस पर पुलिस ने फूलचंद्र पाल पुत्र रमेश पाल (पति), रमेश पाल (ससुर), मृतका की सास को गिरफ्तार किया। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फूलचंद ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की है जो उसने स्वीकार किया है । पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लिधौरा निरीक्षक जी.एस. वाजपेयी, एएसआई असलम खान, आरक्षक अंकुल शामिल रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

