टीकमगढ़द्। जिले के पुलिस कप्तान रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब अवैध हथियार जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में भअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी दिगोड़ा निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा मय पुलिस स्टाफ के ग्राम कुर्राई में पुष्पेन्द्र सिंह घोष के खेत पर निर्माणधीन मकान से पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अभिरक्षा में लिए गए आरोपियों में सोहन पुत्र सुरेश कुमार राय 29 वर्ष निवासी बायपास रोड टीकमगढ़ मनीष पुत्र स्वर्गीय दयाचंद जैन 40 वष निवासी पपौरा चौराहा टीकमगढ़ एजाद खान पुत्र मुन्ना खान 35 वर्ष निवासी मोटे का मुहल्ला टीकमगढ़ जिनेन्द्र कुमार पुत्र नाथुराम जैन 56 वर्ष निवासी नन्दीश्वर कालोनी टीकमगढ, माधव सिंह पुत्र वेंकट सिंह परमार 42 वर्ष निवासी ्दरगायं खुर्द थाना मोहनगढ़ मौके से टक्कू उर्फ फिरोज खान निवासी टीकमगढ़ इमरान खान निवासी टीकमगढ, पुष्पेन्द्र सिंह निवासी कुर्राई फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है। इस कार्यवाही में पुिलस ने संबंधित आरोपियों से कुल मसरूका नकदी कुल में 1 लाख 74 हजार 680 रुपए 2 मोटरसाईकिल 1 स्विफ्ट डिजायर कार 1 बोलेरो कार 5 मोबाईल 52 ताश के पत्तो की 3 गड्डी व एक फट्टी सहित कुल मशरुका 16 लाख 74 हजार 680 रुपये का जब्त किया गया।
इस कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय रक्षित निरीक्षक कैलाश निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी दिगौडा उप निरीक्षक नीरज लोधी सहायक उप निरीक्षक कल्यान यादव प्रधान आरक्षक विजय अजय आरक्षक रीतेश मिश्रा जुलज परिहार नितिन पटेल कपिल कन्नौजिया अवधेश दांगी आशाराम अहिरवार अभय देवेन्द्र जाहर जगभान नीलू राजेश शामिल रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

