नर्मदापुरम / पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता विवेक प्रसाद सागर का नर्मदापुरम में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के सभी खेल संघ उपस्थित थे। विवेक को ढोल एवं डीजे के साथ एस पी एम गेट नंबर 4 से आलोक राजपूत द्वारा साथ विभिन्न रास्तों से लेकर आए। सातरास्ता पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पीयूष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने स्वागत किया। हलवाई चौक पर अजय सैनी, दीपक सैनी, इरफान अली, अक्कू , गुप्ता एवं श्याम भोजनालय के सामने विजय दिबोलिया, मनीष परदेसी, किशोर दिबोलिया की टीम ने स्वागत किया। शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय एवं गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने विवेक प्रसाद सागर का फूल माला एवं भारत माता के नारे लगाकर स्वागत किया। इसी एसएनजी स्कूल के प्राचार्य संदीप शुक्ला एवं जय वर्मा व स्कूल का स्टाफ ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। महाराणा प्रताप की मूर्ति के सामने करणी सेना के सदस्यों ने विवेक का स्वागत , प्रधानमंत्री नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य ओ एन चौबे ने स्टाफ एवं छात्रों के साथ, गुरुकुल के आचार्य , मंच पर राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ठाकुर, नीतू महेंद्र यादव नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा पंडित भवानी शंकर शर्मा, रोहित फौजदार, मध्य प्रदेश राज्य तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल , डॉ. ओ एन चौबे , गुरुकुल के आचार्य एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। विवेक प्रसाद सागर को सभी अतिथियो ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मान सेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722