बांग्लादेश में रह रहे हिन्दूओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये : हिन्दू समाज 
राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
आमला. पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक करोड़ से अधिक संख्या में हिन्दु रह रहे है। इन हिन्दूओं की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के लिए सर्व हिन्दू समाज आमला ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार पूनम साहू को सौंपा। सकल हिंदू समाज द्वारा चारबत्ती चौराहा (आमला जनपद) से रैली निकालकर आतंकवाद और कट्टरवाद का पुतला दहनकर बांग्लादेश सरकार द्वारा हिंदुओं की रक्षा नहीं कर पाने के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। जिसके पश्चात ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की स्थिति होते ही वहॉ अल्पसंख्यक हिन्दू समाज पर अत्याचार, वहाँ के बहुसंख्यक विशेष समुदाय द्वारा शुरू कर दिए गए है। जो कि असहनीय निदनीय है।
