ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत सरपंच द्वारा ग्राम सभा की सुचना निकालने पर भी नहीं ली गई ग्राम सभा घन्टो लोगों ने सरपंच सचिव और नोडल अधिकारी का किया इन्तजार।
नर्मदा समय शाहपुर – दुर्गेश यादव
ताज़ा मामला ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत का फिर से समने आया है जहां पर सरपंच द्वारा एक सुचना पत्र लिखकर निकाली गई थीं जिनमें की हर गांव में ग्राम सभा का आयोजन कर शासन के निर्देश पर योजनाओं का उल्लेख कर आगामी नई योजना के संबंध में चर्चा करने हेतु ग्राम सभा की मुनादी करवाई गई थी जिसमें की ग्राम चिरोटिया में लगभग 12:00 बजे से 4:00 बजे तक लोगों द्वारा सचिव सरपंच और नोडल अधिकारी का इन्तजार किया परन्तु कोई भी व्यक्ति ग्राम सभा लेने नहीं पहुंच पाए नहीं किसी प्रकार की सुचना दी गई इसी प्रकार खपरावाडी के लोगों द्वारा भी इन्तजार किया परन्तु कोई अधिकारी ग्राम सभा लेने नहीं पहुंचे। मतलब साफ है अन्धे रे नगरी चौपट राजा क्योंकि जनपद सीईओ का कोई डर नहीं है मात्र कागजों में ही योजनाओं को चलाया जाता है ग्राम चिरोटिया और खपरावाडी के लोगों में ग्राम सभा नहीं होने से बहुत आक्रोश देखने को मिला है और ग्रामिणो द्वारा कलेक्टर महोदय जी को इस संबंध में शिकायत भी करने जाने वाले हैं।
