नर्मदापुरम/कन्हैया लाल वर्मा/ग्राम पंचायत बड़ोदिया कला की आंगनवाड़ी बड़ोदिया कला, व पलासडोह में जन्माष्टमी मनाई गई । सुबह से ही बच्चे और टीचर्स स्कूल पहुंचे और भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा का वेश रखकर नृत्य नाटिका की। बच्चों ने भी पूजा अर्चन कर श्री कृष्ण के जयकारे हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की लगाए। इस मौके पर स्कूल परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं, पर स्कूल की बच्चे, टीचर्स सहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हुए ।

