नर्मदापुरम / नर्मदापुरम में सर्व विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकेश दुबे के द्वारा नर्मदा पुरम के प्रखर वरिष्ठ समाजसेवी एवं हिंदू समाज के समर्थक कई सामाजिक क्षेत्र में कई उपलब्धि प्राप्त आलोक शर्मा को विप्र समाज के जिला संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। समाज के लिए सदा समर्पित के साथ एक नई पहचान बनाई है। विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आलोक शर्मा हमेशा सामाजिक स्तर पर हर एक वर्ग के साथ सदा खड़े रहते है। साथ में विप्र समाज के लिए तत्पर समर्पित रहते है। शर्मा की नियुक्ति पर सभी विप्र समाज के राजीव दुबे वरिष्ठ प्रदेश सहलाकर, ग्रीष्म दुबे, अनुपम जोशी आनंद उपाध्याय,अमित पराशर , जितेंद्र शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, आशीष दुबे, के एन मिश्रा, प्रकाश तिवारी, सुकांत दुबे, शरांश दुबे, नंदा तिवारी, शिखा दुबे, रिंकी दुबे, संगीता मुदगल , जूही दुबे , निर्मला डाले, मोनिका जोशी, रेखा दुबे , मालती दुबे ने शुभकामनायें प्रेषित की।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722