टीकमगढ़ । सीएम हेल्पलाईन जन-हेतु 181 अंतर्गत जिले में शिकायतों का निराकरण पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में संवेदनशीलता और व्यवसायिक निपुणता से संपादित किया जा रहा है। म.प्र. शासन द्वारा सीएम हेल्पलाईन की माह अप्रैल 2025 की ग्रेडिंग में शिकायतों के निराकरण में कुल वेटेज के आधार पर इस कार्य को लेकर जिले द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है।
जहां टीकमगढ़ जिले को तीसरा स्थान मिला है जो जिले की पुलिस व्यवस्था को एक बडी़ सफलता है। उल्लेखनीय है कि पुलिस कप्तान मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में यह उपलब्धि टीकमगढ़ जिले को प्राप्त हुई है जहां जिले की जनता जर्नादन की शिकायतों का पुलिस कप्तान श्री मंडलोई की नेतृत्व में गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है।

