टीकमगढ़। इस दिन हमारे पास मौका होता है कि शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर सकें। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं। वे हमें सही और गलत का अंतर सिखाते हैं जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर जी पी एजुकेशनल अकादमी स्कूल नया खेरा टीकमगढ़ पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल हुए इसी के साथ सभी शिक्षकों को जो वास्तव में मेरी बहनों के रूप में है उन सभी बहिनों को सम्मानित करने का कार्य किया और हमारे महापुरुष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ साथ उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात को रखने का काम किया । आप सभी को शिक्षक दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाईयां दी।

