लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में वृक्षारोपण एवं गोसेवा कर मनाया शिक्षक दिवस मिला

आमला.नगर के लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी (सी.बी.एस.ई.) स्कूल एवं यूनिर्वसल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों ने श्री महावीर हनुमान गौशाला पहुँचकर समिति के सदस्यों के साथ वृक्षारोपण कर एवं गौवंश सेवा कर शिक्षक दिवस मनाया।समिति के पदाधिकारी देवेन्द्र राजपूत ने बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आयोजित यह कार्यक्रम थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना के मुख्य आतिथ्य, म.प्र. हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग तथा मनोज वाधवा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अपने मुख्य आतिथ्य उद्घोदन में थाना प्रभारी श्री सक्सेना ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक तथा आदर्श शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विचार तथा उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए आज भी अनुकरणीय है।अपने विशिष्ट आतिथ्य उद्घोदन में श्री बेग ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए क्योंकि ऑक्सीजन देने और कार्बनडाई ऑक्साइड को लेने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते है।

जिससे वायु शुद्ध होती है।अपने अध्यक्षीय उदबोधन में श्री वाधवा ने कहा कि गोवंश की सेवा एवं संरक्षण आज कि महती आवश्यकता बन गई है जो सामाजिक सहयोग से ही संभव है प्रत्येक चीज के लिए हम सरकारों एवं प्रशासन को उत्तरदायी नहीं ठहरा सकते।इस अवसर पर गौशाला समिति के सदस्य जिनमें हेमन्त गुगनानी, संतोष राठौर, धनराज टिकारे, पुरुषोतम लिखितकर, पीयूष मदान, दिलीप चौकीकर, दीपक जुमारिया, बंटी सोनी आदि उपस्थित रहे तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं में श्रीमति ऋतु गुगनानी, श्रीमति अमृता नरेन,श्रीमति नीलू तायवाड़े लक्ष्य गुरनानी ,श्रीमति मनीषा रावत, अमित पटवारी आदि उपस्थित रहे।
