टीकमगढ़ । एडवोकेट स्व. दादा प्रताप तिवारी की पुण्यतिथि पर शान पार्क टीकमगढ़ मे 8 सितम्बर दिन रविवार को सुबह 9 बजे 16वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया हैं।
जिसमे स्व.दादा तिवारी ने लम्बे समय तक नदियां जोडो आन्दोलन के साथ बेतवा जामनी नदियों के पुलो का निर्माण नींव रखी है। इसके बाद जिले के अस्पताल चौराहा पर अमर शहीद नारायण दास खरे की मूर्ति स्थापित हेतु बहुत सघर्ष किया। फिर वही ललितपुर सिगंरोली रेलवे लाईन हेतु रेल रोको आन्दोलन मे जेल यात्रा सहित अनेकों आन्दोलन किए। इस विभिन्न समाजजन और ग्रामीणों से इस 16वीं पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

