टीकमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नगर पालिका के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर के वार्ड नंबर 21 और वार्ड नंबर 02 में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया इस मौके पर वार्डों के वार्ड वीसियों सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी व नपा अमला मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नगर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है और निर्माण कार्यों को लेकर भूमि पूजन किए जा रहे हैं।

