टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में लगातार सरपंच श्रीमती शशि जैन एवं सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा ग्रामीणों की मांग अनुसार एवं शासन जिला प्रशासन के नियम निर्देशों अनुसार विकास कार्य कराऐ जा रहे हैं जहां ग्राम के ही निवासी कुछ एक लोगों को यह विकास कार्य रास नहीं आते हैं और लगातार इन कार्यों में रोड़ा बनते हैं माजरा यह है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ में जिस जगह विकास कार्य के निर्माण किये जाना थे वहां कुछ लोग जबरन उस भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं जब सरपंच द्वारा इसकी शिकायत शासन जिला प्रशासन से की गई तब अतिक्रमणकारियों ने उल्टा सरपंच को ही लपेटे में ले लिया और सरपंच सहित सरपंच प्रतिनिधि और उनके परिजनों पर हरिजन एक्ट लगाने आदि का षड्यंत्र रच डाला जिसको लेकर अब सरपंच सहित सरपंच प्रतिनिधि और उनके परिजन बेवजह परेशान हो रहे हैं हालाकि सरपंच सहित सरपंच प्रतिनिधि ने अपनी बात ज्ञापन के माध्यम से पुलिस कप्तान रोहित कसशवामी के पास रखी है और इस मामले में न्याय संगत निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को बताया एवं लिखित रूप से जानकारी दी की पंचायत के ही कुछ एक लोग ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में बाधा डालते हैं और कई प्रकार के षड्यंत्र रचते हैं।