टीकमगढ़। जिले में जिला परिवहन विभाग होते हुए भी अब लोगों को ऐसा लगने लगा है कि टीकमगढ़ जिला जिला परिवहन विभाग से विभाग विहींन है जिला परिवहन विभाग केवल भगवान भरोसे ही चल रहा है जहां लोग अपने कार्यों के लिए केवल चक्कर काटते रहते हैं काम नहीं होते हैं इस विभाग में विभाग प्रमुख तो बैठते ही नहीं है और उसके साथ-साथ विभाग की सीटों पर पदस्थ बाबू भी नहीं मिलते हैं जहां अब लोग इस विभाग की कार्य प्रणाली से त्रस्त आ चुके हैं लोगों का ऐसा कहना है कि टीकमगढ़ जिला जिला परिवहन विभाग के विभाग से विहीन हो चुका है यानी कि विभाग होते हुए भी यह विभाग टीकमगढ़ में है ही नहीं है ऐसा लोग अब मानने लगे हैं। इन परिस्थितियों से शासन जिला प्रशासन पूरी तरह से अवगत है लेकिन उसके बाद भी इस विभाग पर शासन जिला प्रशासन न जाने क्यों मेहरबान है और इस और कोई कार्यवाही भी नहीं होती है जहां विभाग की इस प्रकार की कार्य प्रणाली का खामयाजा जिले की जनता भुगत रही है। जिला मुख्यालय पर स्थित जिला परिवहन विभाग जो की लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें वाहनों संबंधी कार्य लोगों के होते हैं लेकिन यह विभाग पूरी तरह से उदासीन हो चुका है जिसमें लोगों के ना तो समय पर कार्य होते हैं और ना ही समय पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोगों को उपलब्ध होते हैं जिससे लोग हैंरान है।,,,,,,,,प्रभारी मंत्री को भी कराया था अवगत लेकिन कोई असर नहीं,,,,,, बीते रोज जिले के भ्रमण पर आईं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को भी पत्रकारों ने जिले के जिला परिवहन विभाग की कार्य प्रणाली से अवगत कराया था जहां उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस और कोई ठोस कदम उठाया जाएगा लेकिन आज तक इस और कोई पहल नहीं की गई है और जिला परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली जस की तस बनी हुई है।,,,,,, जनप्रतिनिधि भी उदासीन,,,,,, चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो लेकिन कोई भी जन प्रतिनिधि इस विभाग की ओर अपनी नज़रें नहीं किए हुए हैं जहां जनप्रतिनिधियों की इस उदासीनता के चलते इस विभाग के हालात ऐसे बने हुए हैं जहां लोगों का यह भी कहना है कि अगर जन प्रतिनिधि इस विभाग पर नजर डालें तो शायद इसकी कार्य प्रणाली सुधर सके।,,,,,… जिला प्रशासन की नजरों से भी दूर,,,,,,,, कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि संयुक्त कार्यालय से दूरी पर होने के कारण इस विभाग पर जिला प्रशासन की भी नजर नहीं रहती है और जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी कभी इस और कोई एक्शन नहीं लेते हैं जिसके चलते भी इस विभाग में खुलेआम लापरवाहियां की जा रही हैं और लोग इस विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर परेशान हो रहे हैं।

