टीकमगढ़। समाजसेवी एवं एडवोकेट दादा प्रताप नारायण तिवारी की 16वीं पुण्यतिथि 08 अगस्त 2024 रविवार के दिन सुबह 09 बजे नगर के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब पर स्थित शाने-ए पार्क में मनाई जाएगी जहां उन्हें नगर के वरिष्ठ जनों सहित अन्य प्रबुद्ध जन उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे उल्लेखनीय है कि समाज सेवी एडवोकेट दादा प्रताप नारायण तिवारी ने अपने जीवन काल में अनेक संघर्ष किये जिनमें लम्बे समय तक नदियां जोडो आन्दोलन के साथ बेतवा जामनी नदियों के पुलो निर्माण कि बात एवं टीकमगढ़ के अस्पताल चौराहे पर अमर शहीद नारायण दास खरे की मूर्ति स्थापित हेतु सघर्ष वही ललितपुर सिगंरोली रेलवे लाईन हेतु रेल रोको आन्दोलन मे जेल यात्रा सहित अनेकों आन्दोलन किये।

