टीकमगढ़ । युवा समाजसेवी कुंवर पार्थ सिंह जू देव के पिता श्री विश्वजीत सिंह जू देव का जन्मदिन अलग ही ढंग से मनाया गया जहां उन्होंने नगर के स्थानीय बौरी दरवाजा के समीप स्थित रामबाग में हनुमान मंदिर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं संगीतमय भजनों का आयोजन कराया और हनुमान लला की पूजा अर्चना कर अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजनों के पश्चात हनुमान लला की भव्य आरती और प्रसादि वितरण किया गया जहां उनके अनेक इष्ट मित्रों सहयोगियों संबंधी जनों सहित सैकड़ो की संख्या में अनेक भक्तों ने धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया और उनकी खुशी में शरीख हुए जहां उपस्थित सभी ने विश्वजीत सिंह जू देव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर विश्वजीत सिंह जू देव व कुंवर पार्थ सिंह जू देव कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सुंदरकांड के पाठ में बैठकर सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि विश्वजीत सिंह जू देव ने अपने जन्मदिन के मौके पर सुंदरकांड एवं भजनों का आयोजन रामबाग स्थित हनुमान मंदिर प्रांगढ़ में कराया वहीं उनकी नवीन रामबाग डिफेंस कॉलोनी भी निर्मित हो रही है।