टीकमगढ़। शनिवार 07 सितंबर 2024 से विघ्न विनाशक एवं रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी के महोत्सव की धूम शुरू हो गई है जहां गणेश पंडाल सज गए हैं और रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश झांकी के रूप में जगह-जगह विराजे हुए हैं भक्तों ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना जहां जगह-जगह चौराहों पर कराई है वहीं लोगों ने घरों में भी भगवान श्री गणेश की स्थापना की है और उनकी पूजा अर्चना भक्ति में भक्त लीन नजर आ रहे हैं यह महोत्सव करीब 10 दिन तक चलेगा जहां भक्त भगवान श्री गणेश की भक्ति में लीन नजर आएंगे।

